सावन मतलब हरियाली. वातावरण, खान-पान, पहनावा, हर ओर हरीतिमा. हरा रंग वैसे भी प्रकृति का रंग है. प्रकृति का सबसे मनमोहक रंग, जिसके फलक पर बाकी सारे रंग यूं ही खिल-खिल उठते हैं. मौसम में ताजगी हैं और ताजा धुले पेड़-पौधे लोगों को अपनी ओर बुलाती जान पड़ती हैं. जाहिर है, उन पर झूले डलेंगे और उन झूलों पर हिंडोले देने वाली भले ही सहेलियां हों, उनके गीतों, उनकी छेड़छाड़ और उनकी चुहल में जिक्र पति का ही होगा.
ये मौसम दरअसल प्रकृति के रंगों में पूरी तरह डूबकर रिश्तों को सेलिब्रेट करने का है. और जब प्रकृति का जिक्र हो, तो पूजा-आराधना प्रकृति पुरुष शिव की होनी भी स्वाभाविक है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: तीज हरियाली तीज
Published:

