संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अफगानिस्तान पर दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करने के लिए सोमवार, 1 मई को दोहा में हैं. इसमें विभिन्न देशों के विशेष दूत एक साथ आएंगे.
संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव जनरल अमीना ने इस बैठक में तालिबान (Taliban) को मान्यता संबंधी विचार व्यक्त किए थे. इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा था कि शायद इस विषय पर कोई गंभीर चर्चा होगी. लेकिन, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने इस सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि बैठक का उद्देश्य कभी भी तालिबान की मान्यता पर चर्चा करना नहीं था और अमेरिका को तालिबान को मान्यता देना अस्वीकार्य है.

