सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की सुनवाई फिलहाल जनवरी तक के लिए टाल दी है. यानी अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर कोई फैसला अब 2019 चुनाव के पहले नहीं आएगा. तो क्या ये कह सकते हैं कि देश फिलहाल राहत की सांस ले, क्योंकि अब अयोध्या मामले पर कोई राजनीति नहीं होगी?
मुझे नहीं लगता कि हम लोग इतने नासमझ हैं कि हम आश्वस्त होकर बैठ जाएं. अब कहीं कोई सुगबुगाहट नहीं होगी? कहीं भड़काऊ भाषणबाजी नहीं होगी? सब बेसब्री के बावजूद सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करेंगे और नाराजगी के बाद भी सब्र से काम लेंगे? कहीं दंगे नहीं होंगे? आदि.

