बीट! बीट! ड्रम्स!
करन थापर ने वॉल्ट ह्विटमैन की कविता बीट! बीट! ड्र्म्स! की याद दिलाते हुए इन दिनों लंदन की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन की तरफ सबका ध्यान खींचा है. लंदन ही नहीं पेरिस, बर्लिन और अमेरिकी के विभिन्न शहरों में भी ऐसे प्रदर्शन हो रहे हैं, जो गाजा में फंसे 23 लाख फिलीस्तीनियों के साथ किए जा रहे इजरायली व्यवहार के खिलाफ हैं. ये प्रदर्शन लोकतंत्र के सुंदर दृश्य हैं.

