प्रधानमंत्री ‘जो करेंगे सही करेंगे’ की धारणा टूटी
करन थापर ने हिन्दुस्तान टाइम्स में लिखा है कि वे ऐसे युग में पले बढ़े जब यह मानकर चला जाता था कि प्रधानमंत्री सही और सम्मानजनक कार्य करेंगे. अगर प्रधानमंत्री ने यह कहा है तो यह सही होना ही है. हमने पचास और साठ के दशक से लंबी दूरी तय की है. अब प्रधानमंत्री को अन्य दिग्गज नेताओं से बेहतर नहीं माना जाता.

