कांग्रेस के घोषणापत्र का मोदी के हाथों पुनर्लेखन
पी चिदंबरम ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वेच्छा से कांग्रेस के घोषणापत्र के पुनर्लेखन का दायित्व अपने ऊपर ले लिया है. कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी ने राजनीतिक विमर्श खड़ा किया ह. वहीं बीजेपी का घोषणापत्र ‘मोदी की गारंटी’ बनकर भी सियासी फिजां से गायब हो चुका है. ‘मोदी की गारंटी’ की आत्मा को अब शांति मिल चुकी है.

