चुनावी नैरेटिव नहीं गढ़ पाए हैं मोदी
पी चिदंबरम ने इंडियन एक्सप्रेस में लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी को स्वघोषित मजबूत नेता बताया है. वे लिखते हैं कि मोदी अक्सर अपने "छप्पन इंच" के सीने का दावा किया करते थे. उनके समर्थक खान मार्केट गुट को काबू में करने, शहरी नक्सलियों को उखाड़ फेंकने, टुकड़े-टुकड़े गैंग को खत्म करने, पाकिस्तान को सबक सिखाने, आधिकारिक सह भाषा के रूप में अंग्रेजी को खत्म करने, मुख्य धारा की मीडिया को अपने अधीन करने और भारत को विश्वगुरु बनाने का दंभ भरते रहे हैं.
चिदंबरम लिखते हैं कि मोदी साहब ने बेरोजगारों के लिए नौकरियां पैदा करने या बढ़ती महंगाई पर काबू पाने को लेकर कोई गारंटी नहीं दी, जो आम आदमी की दो सबसे बड़ी चिंताएं हैं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: Sunday View Elections Opinion
Published:

