विश्व बाजार के उथल-पुथल के केंद्र में अमेरिका
शांग-जिन वेई ने बिजनेस स्टैंडर्ड में लिखा है कि विश्व भर के देश एक ही प्रकार के झटकों के संगम का सामना कर रहे हैं. अमेरिका की अस्थिर टैरिफ नीति के कारण वैश्विक व्यापार प्रणाली निरंतर टूट रही है. पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्षों से व्यापार मार्गों पर असर हुआ है. तेल उत्पादन में व्यवधान का जोखिम भी दुनिया झेल रही है. इसके अलावा डॉलर-आधारित परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक्सपेंडिचर बिल पहले से ही कमजोर अमेरिकी वित्तीय स्थिति को और खराब करने जा रहा है. साथ ही वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का भू-राजनीतिक कारणों से व्यापक पुनर्गठन जारी है.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने फिर से पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने का फैसला किया है. इस वजह से जलवायु और पर्यावरण से जुड़े खतरे बढ़ गये हैं.

