ट्रंप 2.0 के ज्वलंत मुद्दे
करन थापर ने हिन्दुस्तान टाइम्स में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बन जाने के बाद भविष्य में क्या होने वाला है, इसका उत्तर सवालों के जरिए जानने की कोशिश की है. उत्तर मिले या न मिले, संकेत हासिल करने की कोशिश दिखलाई है. ट्रंप के साथ मिलकर काम करने वाले पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली और उनके पूर्व संचार निदेशक एंथनी स्कारामुची ने उन्हें फासीवादी कहा है. क्या यह सही साबित होगा? स्वास्थ्य सचिव के रूप में रॉबर्ट कैनेडी, एफबीआई डायरेक्टर के रूप में काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में तुलसी गबार्ड की पुष्टि होगी या उन्हें नामंजूर कर दिया जाएगा? विदेश सचिव के रूप में मार्को रुपियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में माइकल वाल्ट्ज क्या वास्तव में ट्रंप की विदेश नीति को निर्धारित करेंगे?

