अमेरिका, कहीं भारत को न खो देना
शशि थरूर ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखा है कि अमेरिका कहीं भारत को मत खो देना. 1940 के दशक में "किसने चीन को खोया?" विवाद शुरू हुआ था. तब चीन की च्यांग काई शेक की सरकार ताइवान भाग गयी थी. माओत्से तुंग ने चीन में तख्ता पलट दिया था. शशि लिखते हैं कि यदि भारत रूस और चीन के करीब जाता है और अमेरिका से दूर होता है, तो वाशिंगटन में "किसने भारत को खोया?" का सवाल उठ सकता है.

