परीक्षा के दौर में विपक्ष
बिजनेस स्टैंडर्ड में टीएन नाइनन ने लिखा है कि नये विपक्षी गठबंधन के विरोध के बावजूद संसद में कई विधेयक पारित हुए. 2024 में आम चुनाव के बाद ये दल सत्ता मे आते हैं तो क्या ये इन कानूनों को वापस लेंगे? उदाहरण के लिए:
क्या वे निर्वाचन आयुक्तों का चयन करने वाले पैनल में देश के मुख्य न्यायाधीश को वापस लेंगे?
क्या वे उन चार श्रम संहिताओं को संशोधित करेंगे जिनके चलते बड़े नियोक्ताओं द्वारा अनुबंधित श्रमिकों को काम पर रखने के मामले तेजी से बढ़े हैं?
क्या वे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को वापस लेंगे या उसे संशोधित करेंगे?

