दिवाली के अगले दिन एक हैरान कर देने वाले फेरबदल में, ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने अपनी विवादास्पद गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) को बर्खास्त कर दिया. ब्रेवरमैन भी भारतीय मूल की थीं.
एक बेलगाम नेता के तौर पर जानी जाने वालीं ब्रेवरमैन ने बर्खास्त होने के बाद कहा, "गृह सचिव के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है."
उन्होंने आगे कहा: "समय आने पर मुझे और भी बहुत कुछ कहना होगा."

