एक युवा भारतीय बीच-बीच में पीछे मुड़कर देखता है कि कहीं कोई उड़ती हुई गोली उसकी ओर तो नहीं आ रही. वो सांस रोककर फोन पर बात करते हुए अपनी स्थिति हर उस इंसान को बता रहा है जो सुनने को तैयार है. वो बताता है कि कई सूडानी लोग वहां की राजधानी खार्तूम छोड़कर अपने गांवों की ओर भाग रहे हैं, लेकिन उसके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है. युद्ध में उलझे सूडान (Sudan Crisis) में फंसे इस बेबस भारतीय की तस्वीर शायद आपने भी देखी होगी क्योंकि यह आजकल भारतीय न्यूज चैनलों पर खूब दिखाया जा रहा.
इस खबर से न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों के लोग अपने हमवतनों के लिए चिंतित हो रहे हैं, बल्कि इसका असर कर्नाटक राज्य में जारी 'गलाकाट' चुनाव अभियान पर भी हो रहा है.

