ओयो (OYO) अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. ओला (Ola) यही कर रहा है. जोमैटो (Zomato) भी इसी रास्ते पर है. उबर का भी यही हाल है. मुझे अभी-अभी ट्विटर के स्क्रीन शॉट मिले हैं जिसमें तथाकथित यूनिकॉर्न्स में की जा रही छंटनी की तस्वीर दिखाई देती है, यानी वहां जो बिलियन डॉलर या उससे भी अधिक के स्टार्टअप्स हैं. इसके बारे में नकारात्मक हास्य वाला यह प्रश्न मुझे बहुत अच्छा लगा कि कैसे एक कंपनी जिसने सैकड़ों मिलियन डॉलर की फंडिंग इकट्ठा की, कुछ महीने भी अपने कर्मचारियों को सेवा में नहीं रख सकी. जो बात मुझे अच्छी नहीं लगी वो ये कि ट्विटरबाजों ने ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी कि कभी पोस्टर ब्वॉय रहे स्टार्टअप फाउंडर कैसी नैतिक गिरावट आ गई है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: OYO coronavirus उबर
Published:

