दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) की 30 मई की गिरफ्तारी के बाद से मानो बयानबाजियों का राजनीतिक युद्ध छिड़ गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनावों के मद्देनजर ED बीजेपी के इशारे पर नाच रही है.
एजेंसी ने सोमवार 6 जून को सत्येंद्र जैन के घर पर छापे मारे और इसे मामले का ‘फॉलोअप’ कहा.

