क्या यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी दो टुकड़ों में बंटने की ओर बढ़ रही है? समाजवादी पार्टी में जारी आंतरिक कलह पर नजर डालें, तो पार्टी इसी दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है.
एक तरफ पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपने भाई शिवपाल और पुराने दोस्त अमर सिंह के साथ खड़े हैं. दूसरी ओर यूपी सीएम अखिलेश यादव, चाचा रामगोपाल यादव और युवा नेताओं के साथ खड़े हैं.
राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए ये एक दिलचस्प कहानी है कि पार्टी सदस्य कैसे एक-एक करके अपने हित साध रहे हैं. बस ये बात समझ नहीं आ रही है कि ये सब मुलायम सिंह जैसे कद्दावर नेता के सामने कैसे हो रहा है.
अखिलेश सरकार में पार्टी के प्रदर्शन की बात करें, तो पार्टी जिस दिशा में जा रही है, वो राजनीतिक आत्महत्या से कम नहीं लगती.

