स्टार ट्रैक में भविष्य की दुनिया से एक रोम्यूलन निवासी नीरो, फेडरेशन ऑफ प्लेनेट्स का विनाश करने के लिए ब्लैक होल्स का सहारा लेता है. पूरी मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुके इस मिशन को नाकाम करने के लिए जिम किर्क और स्पॉक एकसाथ मिल जाते हैं. स्टार ट्रैक की कहानी इस तरह आगे बढ़ती है.
एक और साइंस फिक्शन सीरियल, स्टार वार्स सीरीज भी हमारी आकाशगंगा के अंजाम की कहानी पर आधारित है, जिसमें अशांति फैली हुई है और भविष्य की टेक्नोलॉजी से लैस हथियारों से काल्पनिक युद्ध लड़ा जा रहा है.

