ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

आज की पीढ़ी को बताएं, हमारे साहित्यकार कैसी धरोहर छोड़ गए

न्यूज, सीरियल और रियलटी शोज से कुछ अच्छा मिले या न मिले पर बच्चों को बुरा देखने से बचाने पर ध्यान देना पड़ता है.

Updated: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

एबीपी न्यूज़ चैनल पर 'महाकवि' का पहला एपिसोड- कवि दिनकर पर था. वो देखकर मेरी मां रो पड़ीं…बोली, ऐसे प्रोग्राम और क्यों नहीं बनते आजकल…जिनसे हमारे आज के बच्चों को अपने साहित्य का पता चले, ये पता चले कि आजादी की लड़ाई में कलम के सिपाही कैसे शामिल हुए, ये पता चले कि उस दौर में कैसे-कैसे संघर्ष कर के साहित्यकारों ने हमारे लिए यह धरोहर छोड़ी है…इस कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रहे थे, जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास.

अपनी बात करूं तो मैंने उम्मीद छोड़ दी थी कि मेरी बेटी को किसी माध्यम से ये पता चल पाएगा कि दिनकर, निराला, नागार्जुन, महादेवी…. ये लोग कौन थे, इन्होंने क्या लिखा, और क्यों इनके बारे में जानना हर पीढ़ी के लिए जरूरी है.

हम वो परिवार हैं, जिसे ये चिंता सताती है कि उसकी बेटी के देखने लायक टीवी पर क्या है? आप कभी भी रिमोट हाथ में उठा लीजिए और पहले से आखिरी चैनल तक बटन दबाते जाइए…बहुत कम होगा कि उन लोगों की उंगली किसी एक चैनल पर रुके, जो टीवी पर कुछ अच्छा, कुछ सकारात्मक, सृजनात्मक, देखना चाहते हैं.

Published: 
Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×