Lok Sabha Election 2024: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में स्थित अर्ध-शुष्क क्षेत्र शेखावाटी बेल्ट में राजनीतिक पारा भी तेजी से बढ़ रही है. पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ, सीकर और झुंझुनू की लोकसभा सीटों पर चुनावी लड़ाई चरम पर है.
एक बार तो झुंझुनू में हर बार की तरह बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर देखी जा रही है. वहीं सीकर में मुकाबला अधिक जटिल है. यहां कांग्रेस ने सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन किया है और यहां INDIA ब्लॉक का उम्मीदवार बीजेपी को टक्कर दे रहा है. कृषि संकट और सेना में भर्ती की नई अग्निवीर योजना शेखावाटी क्षेत्र में प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं.

