ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

राजस्थान चुनाव: बेहतर हिंदू कौन? BJP से मुकाबले में क्या कांग्रेस वोटर को समझा पाएगी?

कांग्रेस की मौजूदा रणनीति बीजेपी की उसे ‘हिंदू विरोधी’ के रूप में पेश करने की लगातार कोशिशों के चलते वोट बैंक खिसकने से रोकने की है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की मनपसंद व्याख्या के बावजूद राजस्थान की मसूदा सीट (Rajasthan’s Masuda seat) पर प्रत्याशी बदलने का मामला भगवा ब्रिगेड का एक नया रंग दिखाता है. पार्टी नेता अभिषेक सिंह को मसूदा से अपना उम्मीदवार घोषित करने के बावजूद, सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आने के बाद कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम हैं, बीजेपी ने उनसे किनारा कर लिया.

हालांकि, अभिषेक सिंह का कहना है कि वह रावत-राजपूत हैं और हिंदू धर्म को मानते हैं, लेकिन बीजेपी ने अब वीरेंद्र कानावत को मसूदा से अपना उम्मीदवार बना दिया है.

बीजेपी ने इस प्रत्याशी परिवर्तन के लिए कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन मुस्लिम होने की अफवाहों पर अभिषेक सिंह को हटाना राजस्थान की 200 सीटों के लिए पूरी तरह एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं बनाने के पार्टी के फैसले से मेल खाता है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×