राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections) के लिए वोट डाले गए, जिसमें कुल 74.5% वोट पड़े. 1998 से एक पैटर्न रहा है कि राज्य में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस सत्ता में आती है.
अब ये देखना होगा कि क्या कांग्रेस इस ट्रेंड को तोड़ पाने में कामयाब होगी. सारी निगाहें 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर हैं.
इस पैटर्न को समझने के लिए हमने इस बात पर गौर किया कि 2008 से विधानसभाओं ने अपना वोटिंग पैटर्न किस तरह बदला है?

