नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (Pushpa Kamal Dahal) 48 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 31 मई से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. यह नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में उनकी तीसरी भारत यात्रा है और दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है.
अपनी यात्रा के दौरान वह भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे.

