व्हाट्सएप्प पर एक के बाद एक मैसेज फ्लैश हो रहे हैं, बिल्डिंग के दर्जन भर बच्चे हैलोवीन की शाम घर-घर घूम ‘ट्रिक ऑर ट्रीट’ का शोर मचा चॉकलेट और टॉफियों की मांग करना चाहते हैं. लेकिन इसके पहले वो जान लेना चाहते हैं कि किन घरों की घंटी बजाने से उनमें रहने वालों को असुविधा नहीं होगी.
व्यस्तता भरी जिंदगी में जहां घर के दरवाजे ज्यादातर उसमें रहने वाले एकाकी परिवार के सदस्यों के आने-जाने के लिए खुलते हैं, जहां मिलना-मिलाना-बतियाना सब मैसेज और व्हाट्सएप्प पर ही निबट जाता है, इतना कि होली-दिवाली भी एक-दूसरे के घर का दरवाजा खटखटाना अजीब लगे, हैलोवीन पर ही सही, लेकिन बच्चों की हंसी किलकारी से भरी शाम भली लगती है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Published:

