भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) और उनकी पत्नी कल्पना दास को अपने घर में हाथ जोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ. इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गईं. पीएम मोदी ने भी इन्हें शेयर किया.
एक दूसरे वीडियो में पीएम मोदी सीजेआई और उनकी पत्नी के साथ बगल में खड़े होकर गणेश पूजा करते नजर आ रहे हैं.

