2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) दस्तक देने को है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपना घोषणापत्र भी जारी करेगी. उम्मीद है कि यह घोषणापत्र 'GYAN' पर केंद्रित होगा. दरअसल GYAN चार टर्म्स का संक्षिप्त रूप है:
गरीब
युवा
अन्नदाता (किसान)
नारी (महिला सशक्तिकरण)
लेकिन सवाल है कि मौजूदा मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में इन चार मोर्चों पर कैसा प्रदर्शन किया है?

