बाली में जी-20 बैठक से इतर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आमने-सामने पहली बैठक से सवाल उठता है: शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच ऐसी ही किसी बैठक की योजना क्यों नहीं बनाई गई?
भारत, चीन और अमेरिका के नेताओं ने विभिन्न देशों के प्रमुख नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं, लेकिन भारत-चीन के बीच ऐसी कोई वार्ता नहीं हुई.

