13 दिसंबर को लोकसभा में सुरक्षा में हुई चूक (Parliament Security Breach) से संसद में संकट पैदा हो गया है. इससे यह हुआ:
नए संसद भवन में बेहद अपर्याप्त सुरक्षा उपायों को उजागर कर दिया;
इसने री-डिजाइन किए गए परिसर के लेआउट और व्यवस्था के बारे में कई सांसदों की यहां शिफ्ट किए जाने को लेकर चिंताओं को ठोस रूप दे दिया है;
विपक्ष की तरफ से खड़े किए सवालों से गंभीर आपत्तियां जन्मी, जिसके नतीजे में घटना के अगले दिन गुरुवार को संसद के 14 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया.

