आज से चंद रोज बाद 25 दिसंबर को देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देगा. सरकार में जवाबदेही को बढ़ावा देने और लोगों में लोकतंत्र के लिए जागरूकता पैदा करने के वास्ते इस दिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
पिछले साल की तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश की राजधानी में उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे. सत्तारूढ़ बीजेपी के दूसरे बड़े नेता भी ऐसा ही करेंगे.

