बेंगलुरु (Bangalore) में विपक्ष की दूसरी एकता बैठक में पक्के इरादे का मजबूत जज्बा दिखा, जिसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डराने-धमकाने वाली चालें डिगा पाने में नाकाम रहीं.
पटना (जहां पहला विपक्षी सम्मेलन हुआ था) और बेंगलुरु के दौरान BJP ने दोहरा दांव चला. इसने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को तोड़कर, विपक्ष की सबसे मजबूत कड़ी को तोड़ दिया और ताकतवर मराठा नेता शरद पवार के बनाए महा विकास अघाड़ी (MVA) को बिखेर कर रख दिया.

