पिछले 24 साल में ओडिशा (Odisha Lok Sabha Election) में चुनाव-प्रचार कभी इतना दिलचस्प नहीं रहा. हर लिहाज से लोकसभा चुनाव यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बीजू जनता दल (बीजेडी) के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई जैसा लग रहा है. दोनों पार्टियां अपनी सारी ताकत और संसाधन खर्च कर रही हैं. बीजेडी लगातार छठी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है और बीजेपी, बीजेडी के गठबंधन से आजाद होकर पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है.
चुनाव प्रचार बेकाबू है. पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं और यह रवैया अनोखा है, क्योंकि इससे पहले यहां कभी ऐसा नहीं हुआ.

