वीके पांडियन, एक दशक से भी ज्यादा समय से सबके पसंदीदा नवीन पटनायक के आंख और कान रहे हैं, जिन्होंने एक प्रमुख राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने साल 2000 में जब पहली बार ओडिशा(Odisha) के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसी साल तमिलनाडु के 26 वर्षीय नौजवान वीके पांडियन (VK Pandian) सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल कर IAS अफसर बने थे.

