दिल्ली की जहरीली होती हवा में प्रदूषण कम करने की कोशिश के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 जनवरी से दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की घोषणा की है. इसका अर्थ यह है कि दिल्ली में एक दिन ऑड रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहन चलेंगे, तो अगले दिन ईवन नंबर वाले.
असल मुद्दा है सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करके वायु प्रदूषण में कमी लाना. वायु प्रदूषण में कमी लाने का यह तरीका फिलहाल कोलंबियाई शहर बोगोटा में लागू है.
तो फिलहाल दूसरों से उधार लिया ही सही, दिल्ली के पास प्रदूषण कम करने का तरीका तो है. पर अगर कारों पर रोक लगाकर ही वायु प्रदूषण कम हो जाता, तो बाकी शहर भी ऐसा कर लेते.

