प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की अमेरिका की यात्रा (US Visit) में उस नाटकीय स्वाद की कमी है जो इससे पहले की यात्राओं में हुआ करती थी.
शायद, ये सब बेहतरी के लिए है, तभी भारत-अमेरिका संबंधों, अफगानिस्तान, क्वाड और संयुक्त राष्ट्र जैसे व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया होगा. हालांकि, इस यात्रा की कवरेज टीवी पर ओवर-द-टॉप बनी हुई है.
दरअसल, 2020 की परिस्थितियों को छोड़कर, संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान पीएम के लिए अमेरिका की यात्रा लगभग रूटीन का हिस्सा थी. इस बार ये बोनस है जैसा कि वाशिंगटन में राष्ट्रपति बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला के साथ व्यक्तिगत मीटिंग, साथ ही पहला व्यक्तिगत रूप से क्वाड शिखर सम्मेलन.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: PM Modi Visit US
Published:

