समाजवादी पार्टी के भीतर पारिवारिक झगड़े की वजह से सपा का सदाबहार मुस्लिम वोट बैंक खिसक रहा है. लंबे समय से सपा के वफादार वोटर रहे मुस्लिम, इस वजह से सपा से अलग कोई ऐसा विकल्प ढूंढ रहे हैं, जो बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने में सक्षम हो.
ऐसे में फिलहाल उनके पास केवल बीएसपी का विकल्प बचता है.19% वोट शेयर के चलते मुस्लिम समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे हैं. यहां तक कि मुलायम सिंह यादव को 'मुल्ला मुलायम' तक कहा जाता है. मुस्लिम-यादव गठबंधन के चलते ही सूबे में समाजवादी पार्टी सत्ता में आ पाती है.
बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए मुस्लिम बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी को वोट देते हैं. लेकिन पिछले एक महीने से पार्टी के अंदर मचे बवाल से उनका विश्वास डगमगा चुका है. अब वो नए विकल्प की ओर देख रहे हैं जो केवल बीएसपी हो सकती है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: अखिलेश यादव मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी
Published:

