MP Urination Case: फिल्म की शूटिंग के समय आमतौर पर डायरेक्टर बोलता है - लाइट..कैमरा.. एक्शन! मध्य प्रदेश में यहां बस यही नहीं कहा गया. बाकी सब कुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से ही हुआ. चूंकि शो को तत्काल एयर किया गया, इसलिए सब ने देख भी लिया. बाकी काम चारणों ने किया.
मीडिया तत्काल स्तुतिगान में जुट गया. चैनलों पर दिखाने को तो बढ़िया विजुअल थे. लेकिन प्रिंट में भी इतना शानदार शब्द चित्रण किया गया कि पाठकों के दिल पिघल गए.

