जब से कर्नाटक में विपक्षी नेता जुटे हैं, एकता का नारा बुलंद हुआ है, एक नया जुमला शुरू हो गया है. बीजेपी और उनके चहेते पत्रकार, एंकर, संपादक कहने लगे है कि मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है. कोई उनके बराबर का नेता विपक्षी खेमे में नहीं है. न उनका करिश्मा किसी के पास है और न ही उन जैसी लोकप्रियता.
ऐसे में बिना जनरल के विपक्षी सेना लड़ेगी कैसे? और जब उनका कोई नेता ही नहीं है तो जनता इन पर यकीन कैसे करेगी? कोई क्यों अपना वोट बरबाद करेगा? यानी लड़ाई शुरू होते ही विपक्ष हार गया है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: पीएम मोदी कर्नाटक 2018 विपक्षी पार्टियां
Published:

