बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने राजनीतिक वारिस और भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को धूमधाम से लॉन्च करने के मुश्किल से पांच महीने बाद ही धराशायी कर दिया, जिससे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक हैरान हैं.
लेकिन असल तथ्य ये है कि मायावती ने लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के ठीक बीच में ऐसा किया गया है. यह पार्टी के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी है और इसकी वजह से पार्टी के चुनाव कैंपेन में धीमापन दिख रहा है.

