डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले स्पेशलिस्ट या विशेषज्ञ थे. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्हें एक अर्थशास्त्री के रूप में ट्रेंड किया गया था और उन्होंने भारत को विकास पथ पर ले जाना अपना मिशन बना लिया. उनकी DPhil भारतीय निर्यात के ट्रेंड और संभावनाओं पर ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी से थी. आखिरकार उन्होंने इसका अच्छा उपयोग तब किया जब उन्होंने प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के रूप में देश को गंभीर आर्थिक संकट से बाहर निकाला.
उनके द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने देश का चेहरा इस तरीके से बदल दिया कि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. आर्थिक सुधारों के रूप में करार दी गई इन आर्थिक उदारीकरण की नीतियों ने देश को संयुक्त राज्य अमेरिका के करीब ला दिया, जिससे यह धीरे-धीरे अपनी समाजवादी जड़ों को इस तरह से त्यागने लगा, जिसकी पहले कभी कल्पना नहीं की गई थी.

