Manipur Violence: यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि किसी देश के नागरिक तब क्या करें, जब सत्ता में बैठे लोग ही कानून का दुरुपयोग करने लगें?
जवाब आसान सा है. नागरिकों को अदालत के दरवाजे खटखटाने चाहिए और खुद को प्रभावित करने वाले आदेशों को चुनौती देनी चाहिए.
उदाहरण के लिए अगर किसी नागरिक को बिना जांच के नौकरी से बर्खास्त किया जाता है तो अदालत उसकी याचिका की सुनवाई करेगी और गैरकानूनी आदेश को रद्द करेगी. इसी तरह अगर किसी नागरिक को मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया जाता है तो उसे जमानत हासिल करने के लिए अदालत में याचिका दायर करने का अधिकार है. ये लगभग रोजाना के हालात हैं, जिनसे नागरिकों को रूबरू होना पड़ता है.

