Manipur violence: दो कुकी-ज़ो महिलाओं को नग्न घुमाने और इंसान से राक्षस बने लोगों द्वारा उनके प्राइवेट छूने का जो वीडियो सामने आया है वे इसलिए डरावना है क्योंकि मणिपुर में जो कुछ हुआ वह केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की निगरानी में होने दिए गया. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि असहाय महिलाओं के खिलाफ क्रूरता की इस गाथा से केंद्र और राज्य दोनों सरकारें अविचलित हैं.
मणिपुर पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि इस जघन्य अपराध को करने वाले अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. सूबे के सीएम बीरेन सिंह ने दावा किया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

