Maharashtra Politics: प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को नकली करार दिया है. पंचायत बैठी है कि बाल ठाकरे ने जिस शिवसेना को आधी सदी पहले स्थापित किया था, उनके टूट से निकले 2 संगठन में से कौन सा असली है और कौन सा नकली है.
नरेंद्र मोदी ने जो कटाक्ष किया है, वह उद्धव के नेतृत्व वाले संगठन से बीजेपी के निपटने की नाकामी पर झुंझुलाहट का संकेत है. उद्धव ने इस प्रमुख राज्य में दो फाड़ होने और सत्ता छीनने के बावजूद हाशिए पर जाने से इनकार कर दिया है.

