जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की कतार से पता चलता है कि नई शुरुआत की सभी बड़ी बातों के बावजूद राजनीतिक पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो हमने शुरू में केंद्र सरकार से सुना था.
वही राजनीतिक दल और नेता मैदान में हैं, जिनका अतीत में दबदबा था- कश्मीर घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस बनाम पीडीपी या बनाम उत्तरी कश्मीर में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस), जबकि कांग्रेस जम्मू के आसपास के दो हिंदू बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है.

