Ladakh Crisis: लद्दाख के नेताओं और भारत सरकार की सकारात्मक बातचीत के बाद लद्दाख के सिविल सोसायटी ग्रुप्स ने मंगलवार, 20 फरवरी को कहा कि तीसरे दौर की वार्ता के बाद ही तय किया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई करनी है. तीसरे दौर की बातचीत 24 फरवरी को होने वाली है.
लद्दाख के दो प्रमुख सिविल सोसायटी ग्रुप- एपेक्स बॉडी ऑफ लेह (एबीएल) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख की हाई पावर्ड कमिटी (एचपीसी) से 19 फरवरी को मुलाकात की थी. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय इस कमिटी के अध्यक्ष हैं. दूसरे दौर की यह बातचीत नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में करीब डेढ़ घंटे चली.

