(चेतावनी: अगर आपको सुसाइड के विचार आते हैं या आप किसी ऐसे को जानते हैं जिसे ऐसे ख्याल आते हैं , तो कृपया उनके पास पहुंचें और स्थानीय आपातकालीन सेवाओं, हेल्पलाइनों और मानसिक स्वास्थ्य NGO's के इन नंबरों पर कॉल करें)
कोटा में पढ़ रहे दो और छात्रों ने आत्महत्या (Kota Suicide) कर ली है और वो भी एक दिन के अंदर. पहले छात्र की उम्र महज 16 वर्ष है और वो महाराष्ट्र का रहने वाला है. वहीं दूसरा छात्र 18 वर्ष का है और वो बिहार का निवासी है. 27 अगस्त को दोनों छात्रों ने आत्महत्या की. इसी के साथ केवल 2023 में अब तक इस शहर में आत्महत्या से मरने वाले छात्रों की संख्या 23 हो गई है.

