ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को ममता बनर्जी ने जैसे हैंडल किया, क्या वह उनकी किस्मत तय करेगा?

अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों में लगभग उन्मादी अतार्किकता है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारत 15 अगस्त की आधी रात को एक गौरवपूर्ण और पवित्र मौके के रूप में मनाता है, वह मौका जब देश ने 1947 में अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी. लेकिन इस साल, उस समय, पश्चिम बंगाल राज्य ने दिखाया कि वह आशा और आदर्शवाद के उस मौके से कितनी दूर चला गया था.

आधी रात के तुरंत बाद, एक उग्र भीड़ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (Kolkata's RG Kar Hospital) के कैंपस में घुस गई. यहां उस वक्त डॉक्टर, स्टूडेंट और मेडिकल कर्मचारी पिछले हफ्ते हुए 31 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के क्रूर बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लाठियों से लैस गुंडों ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई की, उस मंच पर तोड़फोड़ की, जहां से वे न्याय की मांग कर रहे थे और उन्होंने हॉस्पिटल की संपत्ति को नष्ट कर दिया.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×