ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में बैठे यादवों के बीच कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अखिलेश यादव ने मंगलवार को यूपी के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया है. सब जानते हैं कि सिंघल, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के करीबी हैं.
पहले ही यादव परिवार में सब ठीक नहीं चल रहा था और दीपक सिंघल को हटाए जाने के बाद एक बार फिर कलह देखने को मिल सकती है. सिंघल, शिवपाल यादव की टीम के सबसे विश्वसनीय पात्रों में से एक थे. वो मुख्य सचिव (सिंचाई) के पद पर भी रहे चुके हैं. कृषि विभाग उस समय शिवपाल यादव के पास था. इसके बाद कुछ समय के लिए सिंघल को गृह विभाग में भेजा गया था लेकिन शिवपाल ने उन्हें वापस बुला लिया था.
1982 बैच के सिंघल राज्य में सबसे सीनियर अधिकारी हैं. अब उनकी जगह राहुल भटनागर लेंगे जो कि अभी तक प्रधान सचिव (आर्थिक) का पद संभाल रहे थे. सिंघल काफी कम समय के लिए प्रधान सचिव रहे. उनका कार्यकाल सिर्फ 2 महीने, 6 जुलाई से 13 सितंबर तक रहा. उनको हटाए जाने से नौकरशाही सख्ते में है और सन्नाटा पसर गया है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव
Published:

