जब पूरे देश से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में आकर पढ़ने वाले छात्र अपने-अपने राजनीतिक दलों के साथ 2025 छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के इंतजार में ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मना रहे थे, तने हुए शामियाने के एक छोर पर उत्तर- पूर्व के छात्रों को जनरल सेक्रेटरी की सीट पर चुनाव लड़ रही यारी नायम के नेतृत्व में बहुत शांति से बैठे हुए देखा जा सकता था.
इस साल के चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के बावजूद इतिहास की विद्यार्थी यारी नायम को JNU के करीब 5000 छात्रों में से 1184 छात्रों ने जनरल सेक्रेटरी के पद के लिए वोट दिया है.

