झारखंड (Jharkhand) की सभी 14 सीटों पर जीत का दावा करती रही बीजेपी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के रण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, लेकिन चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही उसकी बेचैनियां भी कायम हैं.
इन बेचैनियों की एक मुख्य वजह है- आदिवासियों के लिए रिजर्व सीटों पर बीजेपी की चुनौतियां. 2014 और 2019 के चुनावों में मोदी लहर के बाद भी झारखंड में आदिवासियों के लिए दो-दो रिजर्व सीटों पर बीजेपी की हार हो गई थी.

