भारत बहुत गर्व के साथ आजादी के 76वें साल में दाखिल हुआ है. लेकिन ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर धकेले गए लाखों दलित अब भी अपनेपन की प्रतीक्षा में हैं. रोजाना उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है. इस बीच दलित समाज उस स्कूली बच्चे की मौत का मातम मना रहा है जिसने सिर्फ घड़े को छूने भर के ‘अपराध’ के चलते अपने अपरकास्ट टीचर से मौत की सजा पाई. दिल को दहलाने वाली इस घटना ने छुआछूत की अप्रिय यादों को ताजा कर दिया है. इसके साथ ही संविधान की उस नैतिक और कानूनी बाध्यता पर भी सवाल खड़े किए हैं जिसके तहत अनुच्छेद 17 में छुआछूत को समाप्त करने की बात की गई है. बराबरी के हक की बात की गई है.

