भारत ने मंगलवार, 12 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें गाजा में तत्काल युद्धविराम और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नागरिकों की सुरक्षा और सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया गया था.
बता दें कि इससे पहले भारत ने 27 अक्टूबर को इसी तरह के UNGA के प्रस्ताव पर वोटिंग में यह कहते हुए हिस्सा नहीं लिया था कि इसमें हमास द्वारा इजरायल में 7 अक्टूबर के हमलों का उल्लेख नहीं किया गया था.

